August 5, 2026

अयोध्या : कोतवाली अयोध्या पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता , चोरी के सामान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

WA_1785839646528

फटिक शिला रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा, पर्स समेत 2250 रुपये बरामद।

अयोध्या ! कोतवाली अयोध्या पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का पर्स, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, डाकखाना पासबुक, पैन कार्ड की छायाप्रति और 2250 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने टीम गठित की थी। सोमवार देर रात पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 1:28 बजे फटिक शिला रेलवे ब्रिज के तीसरे पिलर के पास दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत गौतम पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम बिलारी भीटी भैंसहा, थाना परशुरामपुर, बस्ती और नागेंद्र प्रताप शुक्ल पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्ल निवासी बिलरवा, पोस्ट खजुरार, बहराइच के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार, मामले में कोतवाली अयोध्या में मुकदमा अपराध संख्या 591/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पर्स, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, डाकखाना पासबुक, पैन कार्ड की छायाप्रति और 2250 रुपये बरामद किए हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नीरज गुप्ता, उपनिरीक्षक प्रवीण मिश्रा और कांस्टेबल पुष्पेंद्र शामिल रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading