November 4, 2026

बांकीपुर सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, घबराई JDU ने BJP को दी बड़ी नसीहत

बिहार उपचुनाव में बीजेपी का गढ़ बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी…

बांकीपुर सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, घबराई JDU ने BJP को दी बड़ी नसीहत

<span class="img-name">प्रशांत किशोर की जीत </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>

बिहार उपचुनाव में बीजेपी का गढ़ बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत हासिल की है। जीत के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा के लिए बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि राज्य को ऐसे नेतृत्व की ज़रूरत है जो शिक्षा, रोज़गार और पलायन को रोकने पर ध्यान दें। प्रशांत किशोर ने कहा, “यह भाजपा के लिए एक चेतावनी है, बिहार को ऐसे मुख्यमंत्री की ज़रूरत है जो शिक्षा में सुधार कर सके, रोज़गार पैदा कर सके और पलायन को रोक सके। हमारा मकसद ठेके पाने के लिए विधायक बनना नहीं, बल्कि बिहार का विकास सुनिश्चित करना है।”

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

जीत के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को बिहार में सम्राट चौधरी की जगह किसी बेहतर चेहरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बिहार को बेहतर नेतृत्व की जरूरत है और बांकीपुर की जनता ने भाजपा के गढ़ को ढहाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा, मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य के लिए है और उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करना है, ताकि उन्हें नौकरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

जदयू ने भाजपा को दी नसीहत

वहीं, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार पर जेडीयू नेता श्याम रजक ने एनडीए को आत्ममंथन की नसीहत दी है। इसके साथ ही उन्होंने बांकीपुर सीट पर जीत करने वाले प्रशांत किशोर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि बांकीपुर एनडीए का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था, ऐसे में इस हार की गंभीर समीक्षा होनी चाहिए। श्याम रजक ने कहा कि यह परिणाम बताता है कि कार्यकर्ताओं को कितना सम्मान मिला और बाहरी नेताओं को कार्यकर्ताओं पर थोपना हार का बड़ा कारण बना। रजक ने यह भी कहा कि एनडीए अपने पारंपरिक दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच सका। सीएम नीतीश कुमार ने खराब स्वास्थ्य के बावजूद पूरी ईमानदारी से चुनाव में उम्मीदवार को जिताने का प्रयास किया।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading