May 25, 2026
file_00000000d738720986aa2ec728088e00.png

योगी सरकार की मुहर के बाद पंचायत चुनाव 2027 तक टले, मौजूदा प्रधानों को ही मिलेगी जिम्मेदारी,प्रदेश की 57,695 ग्राम पंचायतों में पहली बार बनेगी प्रशासक समिति, आज खत्म हो रहा प्रधानों का कार्यकाल।

लखनऊ ! उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आज यानी 25 मई को समाप्त हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद ग्राम पंचायतों में उन्हीं का दखल बना रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायतीराज विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम तक शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में पहली बार ग्राम पंचायतों में प्रशासक समिति का गठन किया जाएगा।बताया जा रहा है कि अब प्रदेश में पंचायत चुनाव वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही कराए जाएंगे। इसी को देखते हुए 26 मई से पहले ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।प्रदेश की कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में पंचायतीराज विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक बनाए रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading