July 30, 2026

बाराबंकी : नाग देवता मंदिर सैदपुर पोरई में मेले का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

IMG-20260729-WA0062

राज्यमंत्री सतीश शर्मा व विधायक दिनेश रावत ने किया उद्घाटन, नाग देवता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना,पारंपरिक मेले में दुकानों, झूलों और खानपान के स्टॉल पर दिनभर रही रौनक।

कोठी (बाराबंकी) ! सैदपुर पोरई स्थित प्राचीन नाग देवता मंदिर में आयोजित पारंपरिक मेले का शुभारंभ धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ हुआ।राज्यमंत्री सतीश शर्मा व हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भव्य मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।मेला समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह मेला वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, जिसमें दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री बृजेश रावत, पूर्व प्रत्याशी अमरीश रावत, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री आशुतोष तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने नाग देवता के दर्शन कर क्षेत्र की उन्नति और शांति की कामना की।इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष राम मनोज मिश्रा, प्रबंधक राजकुमार मिश्रा, पुजारी उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक निगम, महामंत्री देवेंद्र मिश्रा, सचिव उत्तम मिश्रा, सलाहकार संतोष कुमार शास्त्री, खाद एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।मेले के शुभारंभ के साथ ही झूले, खिलौनों की दुकानें, मिठाई और खानपान के स्टॉल पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखते हुए मेले का आनंद लेने की अपील की।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading