नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को वित्तीय साक्षरता का बैंक ऑफ इंडिया दिया संदेश
किसान माह व किसान समृद्धि महोत्सव के तहत आयोजित हुआ ये कार्यक्रम,कार्यक्रम में केसीसी,फसल बीमा…
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 45;
किसान माह व किसान समृद्धि महोत्सव के तहत आयोजित हुआ ये कार्यक्रम,कार्यक्रम में केसीसी,फसल बीमा व ऋण अनुशासन की दी जानकारी,आंचलिक प्रबंधक बोले- जागरूक किसान ही मजबूत अर्थव्यवस्था की आधारशिला।

फोटो : अजीवविका मिशन के सदस्य को ऋण का स्वीकृत पत्र सौंपते आंचलिक प्रबंधक व अन्य

मवई संवाददाता ! बैंक ऑफ इंडिया की दुल्लापुर शाखा (गोरखपुर अंचल) की ओर से शुक्रवार को किसान माह एवं किसान समृद्धि महोत्सव के अंतर्गत ग्राम सचिवालय रसूलपुर नेवादा में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर बैंकिंग योजनाओं की जानकारी हासिल की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक आशीष कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार तानवानी तथा अध्यक्षता कर रहे दुल्लापुर शाखा के मुख्य प्रबंधक अभिनव गर्ग ने किया।

संचालन हरिकेश श्रीवास्तव ने किया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), समय पर ऋण अदायगी, फसल बीमा, डिजिटल बैंकिंग और सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी सहज एवं रोचक ढंग से दी गई। बैंक अधिकारियों ने किसानों को ऋण अनुशासन अपनाने तथा बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि आंचलिक प्रबंधक आशीष कुमार शर्मा ने कहा कि “आज का किसान जितना जागरूक होगा, उसकी खेती और आर्थिक स्थिति उतनी ही मजबूत होगी।

बैंक ऑफ इंडिया किसानों को केवल ऋण ही नहीं, बल्कि सही वित्तीय मार्गदर्शन भी दे रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा और डिजिटल बैंकिंग जैसी योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी लागत कम करने के साथ जोखिम भी घटा सकते हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक पात्र किसान बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े और आत्मनिर्भर बने।अध्यक्षता कर रहे मुख्य प्रबंधक अभिनव गर्ग ने कहा कि बैंक लगातार गांव-गांव पहुंचकर किसानों को बैंकिंग योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहा है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।कार्यक्रम के समापन पर आंचलिक प्रबंधक ने उत्कृष्ट बैंक ग्राहकों, सक्रिय बीसी संचालकों एवं ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सौरभ शुक्ला, रोहित तिवारी, विनय पांडेय, राहुल द्विवेदी, आशुतोष पाठक, दिव्यांश मिश्र, प्रवेश यादव, मुराली, सहदेव श्रेष्ठ, बीसी संचालक संदीप कुमार, दिनेश कुमार, अनवर जमाल डा0 अरुण कुमार अवस्थी सहित बैंक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

