July 25, 2026

अयोध्या : नीट में फरहान की कामयाबी से दमका बाबा शिव चरन दास इंटर कॉलेज

IMG-20260724-WA0048

720 में 619 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 5250 पाई,विद्यालय में फूल माला व ट्राफी से सम्मानित किए गए मेधावी छात्र फरहान,ग्रामीण प्रतिभाओं को ऊंची उड़ान देना ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि-ब्लॉक प्रमुख।

मवई(अयोध्या) ! मवई ब्लॉक के पूरे मुरली स्थित बाबा शिव चरन दास शंभू दत्त मेमोरियल इंटर कॉलेज ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के पूर्व छात्र फरहान अहमद ने नीट यूजी-2026 में 720 में 619 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 5250 हासिल की है।फरहान की इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

सराय शाह आलम गांव के प्रधान फुरखान अहमद के पुत्र फरहान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बाबा शिव चरन दास शंभू दत्त मेमोरियल इंटर कॉलेज से प्राप्त की। उन्होंने शिक्षा सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार फरहान शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहा हैं। नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।फरहान की सफलता पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।प्रबंध निदेशक एवं मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने उन्हें माल्यार्पण कर ट्रॉफी भेंट की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी भी मायने में कम नहीं हैं।

उन्हें यदि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। हमारा उद्देश्य गांव के विद्यार्थियों को महानगरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी उपलब्ध कराना है। यही कारण है कि हमारे छात्र हर वर्ष मेडिकल, इंजीनियरिंग, बैंक, सेना, पुलिस, शिक्षक भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं। फरहान की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।इस अवसर पर नवदीप तिवारी, कुलश्रेष्ठ तिवारी प्रतिमा अग्रवाल, सुनील , आशीष , रामकेदार , सुधीर सिंह , राम आसरे यादव , अजय शुक्ला अनुपम अवस्थी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading