May 21, 2026

पानी निकासी विवाद में युवती पर हमला , लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

file_00000000a5d8720b901c4e7329787595.png

अयोध्या। थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत टोनिया के मजरा चौधरी का पुरवा में पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। गांव की रहने वाली युवती शशि यादव को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।परिजनों के मुताबिक मामूली कहासुनी के बाद आरोपी हरिनाथ, प्रिंस समेत चार-पांच लोगों ने शशि यादव पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। परिवार का यह भी कहना है कि युवती को पहले से भी प्रताड़ित किया जाता रहा है।घटना की सूचना पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading