अयोध्या : हाइवे किनारे एचटी लाइन की चपेट में आया कन्टेनर,टायर में लगी आग
धू धू कर जलता रहा कंटेनर का टायर,तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी,बड़ा हादसा होने से बचा।
पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे पुलिस चौकी की घटना।

पटरंगा(अयोध्या) ! लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे पर शनिवार की शाम लगभग 6:30 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे पुलिस चौकी के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया।एक कन्टेनर लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहा था कि चौकी के पास रुककर गाड़ी साइड में लगाने लगा।तभी सड़क के किनारे से गुजरी 11000 हजार एचटी लाइन के विद्युत तारों में गाड़ी की बॉडी ऊपर से टच हो गई।चालक ने यह देख बगैर ट्रक में लगे लोहे को छुए नीचे कूद गए।और नीचे आते ही आग लग गई।और देखते ही देखते आस पास का वातावरण धुंआ युक्त हो गया।टायर जलती रही और आस पास के लोग सहित पुलिस कर्मी तमाशबीन बने रहे।न आग बुझाने का प्रयास किया गया न ही हाइवे पर यातायात ही रोकी गई।काफी देर बाद हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग को बुझाई।इस प्रकार एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।

