May 10, 2026

अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों के जेवरात ,मोबाइल व 20 हजार नगद किया पार

IMG-20210605-WA0209.jpg

मवई थाना क्षेत्र के नरौली गांव का है मामला।

मवई(अयोध्या) ! मवई थाना क्षेत्र के हमजाली का पुरवा मजरे नरौली गाँव में शुक्रवार की रात उसी गांव निवासी राम लखन पुत्र श्री राम के घर में सो रहा था कि जब उठा तो मोबाइल फोन खोजने लगा न मिलने पर टार्च से घर के दरवाजों पर देखा तो उनका ताला टूटा हुआ था।यह देख उसके होश उड़ गए अंदर जा कर देखा तो लोहे की दो पेटियां गायब थी घर के आस पास खोज बीन किया तो बाहर बाग में दोनों पेटियां पड़ी मिली लेकिन उसमें से कपङे इधर उधर बिखरे पड़े हुए थे और उसमें घर की औरतों के रखे सोने के कीमती गहने चोरी हो गए है।जिनकी कीमत लगभग 70000 हजार रुपये हैं व उसी में रखा 20 हजार रुपए नगद व एक मोबाइल फोन भी उठा कर ले गये हैं।राम लखन ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मवई थाने में तहरीर दिया है।इस सम्बंध में मवई थाना प्रभारी विश्नाथ यादव से बात की गई तो बताया कि जानकारी मिली है हल्का दरोगा को मौके पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading