अयोध्या विकास को लेकर up cm ने की समीक्षा बैठक

0

लखनऊ ।
-मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की
-मुख्यमंत्री ने अयोध्या नगरी के समन्वित विकास की कार्य योजना बनाते हुए तेजी से कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।
-अयोध्या के विकास से यह धाम पूरे विश्व पटल पर अपने मौलिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक स्वरूप के साथ उभरेगा।
-अयोध्या के विकास की प्राथमिकताएं सुनिश्चित करते हुए श्रेणीवार रूप से कार्यों को चिन्हित किया जाए।
-अयोध्या नगरी का विकास इस प्रकार किया जाए कि यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को अयोध्या के पौराणिक व सांस्कृतिक स्वरूप की अनुभूति हो।
-अल्प,मध्यम तथा दीर्घ अवधि की विकास परियोजनाएं बनाते हुए उन्हें निर्धारित टाइम लाइन के अनुसार पूर्ण किया जाए।
-अयोध्या को सोलर सिटी तथा क्लीन व ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जाए।
-वर्तमान राज्य सरकार केन्द्र सरकार के सहयोग से अयोध्या के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही।
-अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ समस्त आधुनिक
सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता।
-अयोध्या के भवनों और निर्माण कार्यों में
भारतीय परम्परा, विरासत और संस्कृति की झलक मिले।
– निर्माण व विकास कार्यों में आधुनिकता का समन्वय करते हुए तकनीक, डिजाइन व सुविधाओं का समावेश किये जाने के निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News