April 12, 2026

अयोध्या:जल्द अयोध्या एयरपोर्ट का शुरू होगा कॉमर्शियल ऑपरेशन

n250392116c2e4f1ac19899f7d201d6c05e1c5b3738ebff259f78e335cde0e34c5cd22b3c48465424296836976054.jpg

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट (मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट) के रुप में विकसित करने लिए योगी सरकार ने हाल ही में अतिरिक्त भूमि खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसी कड़ी में रविवार को नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला अयोध्या पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण की रही की जा रही जमीनों का मैप भी देखा। जिलाधिकारी अनुज झा ने अधिग्रहित की जा रही जमीनों को लेकर सचिव प्रदीप सिंह करोला से जानकारी साझा की। प्रदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही अयोध्या एयरपोर्ट का कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होगा।

दो किमी लंबा होगा रनवे

नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला ने कहा कि श्रीराम एयरपोर्ट का 2 किलोमीटर लंबा रनवे होगा। अयोध्या के जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन हैंडओवर कर देंगे। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी अपना काम शुरू कर देगा और कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।

सिविल एविएशन से जल्द कनेक्ट होगा अयोध्या

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर एटीआर विमान भी लैंड होगा। राम नगरी अयोध्या सिविल एविएशन से जल्द कनेक्ट होगी। प्रदीप सिंह ने ट्रेनी पायलटों से भी मुलाकात की। बता दें कि अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम एयरपोर्ट प्रदेश का पांचवा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। यह एयरपोर्ट 600 एकड़ की जमीन पर प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading