April 11, 2026

अयोध्या:मवाई-पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

1_31175560875506604434.jpg

अयोध्या. जिले के मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से 5 बच्चों की मां प्रेमी संग घर से फरार हो गई। इस मामले में महिला के पति ने नामजद प्रेमी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ मवई आर.के. राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। प्रेमी के घर पर पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन अभी तक प्रेमी और महिला का कहीं कोई पता नहीं चस सका। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस के गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

महिला के पति का कहना है कि शनिवार को घर के सभी लोग खेत में धान की फसल की निरवाही करने गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी एक लड़की और चार लड़कों को अकेला घर में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि जब वे लोग खेत से वापस घर लौटे तो उनकी पत्नी घर से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो बेबस पति ने पुलिस के पास नामजद तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ महिला को भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। महिला के फरार हो जाने से 5 बच्चे अनाथ हो गए हैं। मां के न होने से पांचों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी बच्चे अपनी मां को याद कर रहे हैं और पिता से जिद कर रहे हैं कि वह जल्दी मां को लेकर आए। अब बेबस पिता बच्चों को सांत्वना दे या फिर पत्नी को ढूंढ़े। ऐसी मुश्किल घड़ी में पत्नी को ढूंढ़ने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading