अयोध्या : मुंबई से घर वापस आए दो युवक गांव के समीप जंगल में हुए क्वारन्टीन


चौरे चंदौली निवासी शिव कुमार यादव और शैलेंद्र यादव मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वैश्विक महामारी के चलते लॉक डाउन हो जाने के कारण काम धंधा बंद होने पर शनिवार को दोनों युवक ट्रेन और बस से बीकापुर पहुंचे।
वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वॉरेंटाइन के लिए घर भेज दिया गया। गांव आने के बाद शनिवार शाम को दोनों युवक घर नहीं गए और परिवार कोो सूचना दिया। उसके बाद दोनों लोग ग्राम पंचायत के समीप पश्चिम बाग और जंगल में रह रहे हैं। परिवार के लोग चाय और दोनों टाइम भोजन पानी भिजवा देते हैं। और रहने के लिए चारपाई बर्तन और जरूरी चीजों की व्यवस्था की गई है।
दोनों युवकों ने बताया कि खुद के साथ परिवार और गांव के लोगों को भी सुरक्षित रखना है। जिसके चलते उनके द्वारा सावधानी बरती जा रही है। करीब 20 दिन तक यहां रह कर सामाजिक दूरी का पालन करना है। ग्रामीणों द्वारा भी दोनों युवकोंं के सावधानी बरते जाने की सराहना की जा रही है।
