August 26, 2026

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग से मचा हाहाकार, 15 नवजातों की मौत, एसी का कंप्रेसर फटने से हुआ हादसा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों…

दिल्ली में कब होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक? सामने आई ये तारीख

<span class="author">Image Source : INDIA TV </span> Breaking News

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें से केवल एक को बचाया जा सका।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बचावकर्मियों ने बताया कि अस्पताल में लगी आग बुझा दी गई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम कूलिंग ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में सुबह 7 बजे तीसरी मंजिल पर आग लगनी शुरू हुई थी।

आग लगने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव के अभियान में छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। चार एंबुलेंस को भी इस अभियान में लगाया गया। नवजातों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन की ओर से घटना की उच्चस्तरीय जांच की बात कही गई है। प्रशासन एक कमेटी का गठन किया है जो आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी। साथ ही यह जांच भी करेंगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading