यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश असम- मिजोरम तक आज मूसलाधार बारिश के आसार
नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में आज भी झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम…
<span class="img-name">बारिश और जलभराव के बीच जाते लोग </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>
नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में आज भी झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 26 से 31 अगस्त के बीच देश के बड़े हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवाएं चलने की भी उम्मीद है। अगले 3 दिनों के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
- 26 से 27 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में भी कुछ जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार हैं। इस दौरान आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना है।
- 26 अगस्त मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश होने की संभावना है। विदर्भ में कहीं-कहीं आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना है।
- 26-31 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। ओडिशा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
- 26-31 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के काफी बड़े इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

