अयोध्या : बीकापुर की घटना से भी सबक नही ले रहा रुदौली तहसील प्रशासन
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 47;
मखदूमपुर में मुसीबत के बीच गरीब परिवार ,पानी से घिरे 4 घर बने टापू,इन गरीब परिवारों को एक माह से है जलनिकासी का इंतजार,पन्नी-छप्पर के घरों में कैद जिंदगी, मुख्य मार्ग पर बह रहा दूषित पानी।

फोटो : तालाब व बरसाती पानी से मखदूमपुर गांव में टापू बने पन्नी-छप्परनुमा 4 घर व मुख्य मार्ग।
मवई(अयोध्या) ! बीकापुर क्षेत्र में छप्पर गिरने से युवती और बच्चे की मौत की दर्दनाक घटना के बाद भी रुदौली तहसील प्रशासन मखदूमपुर गांव के हालात पर सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। यहां तालाब और बरसाती पानी से चार पन्नी-छप्परनुमा घर करीब एक माह से घिरे हुए हैं। चारों घर पानी के बीच टापू बने नजर आ रहे हैं और इनमें रहने वाले गरीब परिवार जान जोखिम में डालकर दिन गुजार रहे हैं।मामला ब्लॉक से लेकर तहसील प्रशासन तक पहुंचने के बावजूद जलनिकासी बहाल कराने के लिए अब तक ठोस पहल नहीं हुई है।
मवई ब्लॉक के मखदूमपुर निवासी गुलाम नबी, कलीम, अजीम और नदीम के घर लंबे समय से जलभराव की चपेट में हैं। घरों के चारों ओर दूषित पानी जमा होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है। पन्नी और छप्परनुमा घरों की हालत ऐसी है कि परिवारों के लिए वहां रहना किसी चुनौती से कम नहीं। कुछ परिवारों को अपना घर छोड़कर दूसरे लोगों के दरवाजे पर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा है।पीड़ित परिजनों का कहना है कि लगातार जमा गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा सता रहा है। पानी के रास्ते सांप और अन्य जीव-जंतुओं के घरों में पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है। छोटे बच्चों को लेकर परिवारों में हर समय डर का माहौल है।गुलाम नबी की पत्नी ने बताया कि घर में पानी भर जाने के बाद परिवार का रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों को लेकर चिंता बनी रहती है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

मुख्य मार्ग पर बह रहा तालाब का पानी
बारिश होने से गांव का तालाब उफनाने के बाद दूषित पानी मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर बह रहा है।जो स्कूली छात्र-छात्राओं, राहगीरों और ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी पैदा कर रही है। जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है।क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी लालजी चौरसिया ने मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने नाले पर स्थायी निर्माण कर जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इस संबंध में ब्लॉक मुख्यालय की ओर से तहसील प्रशासन को सूचना भेजी गई है।

बीकापुर की घटना ने बढ़ाई चिंता
सोमवार को कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के निधियावां के भुलाई पुरवा में छप्पर गिरने से एक युवती और बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मखदूमपुर में असुरक्षित पन्नी-छप्पर के घरों में रह रहे परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा होने के बाद राहत देने से बेहतर है कि प्रशासन समय रहते खतरे को टाल दे।इस बावत जानकारी हेतु बीडीओ मवई से संपर्क किया गया तो फोन नही उठा।दो दिन पूर्व तहसीलदार विजय कुमार द्वारा आस्वासन देने के बाद भी कोई हल नही निकला।एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नही था,इन्होंने कहा मैं देखवाता हूँ।

