May 21, 2026

अयोध्या : 48 घंटे के अंदर हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल हुई पटरंगा पुलिस

PicsArt_04-04-04.50.05.jpg

बुधवार को जैनाबाद में हुई थी श्री कृष्ण मौर्य की हत्या

पटरंगा(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र के जैनाबाद गांव में बुधवार को हुई कृष्ण कुमार मौर्या हत्याकांड के सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।एसओ संतोष सिंह की तत्परता की वजह से यहां की पुलिस ने ये सफलता वारदात समय से 48 घंटे के अंदर हासिल कर ली है।आलोक को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया था।शेष अन्य फरार रहे आरोपी शिवराम, अनन्तराम ,व संतराम वर्मा पुत्र गण चौधरी वर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते चले बुधवार की सुबह खेत मे लगे पेड़ की टहनी तोड़ने को लेकर गांव के श्रीकृष्ण मौर्य व विपक्षी अनन्तराम बीच कहा सुनी होने लगी।कहासुनी के दौरान अनंतराम की ट्वेबल पर मौजूद उनके परिजन भी घटनास्थल पर आ गए।फिर वाद विवाद की ये घटना पल भर में ही मारपीट में तब्दील हो गई।अनंतराम व उनके गुर्गे एकलौते श्रीकृष्ण पर टूट पड़े।मारपीट में घायल श्रीकृष्ण किसी तरह हमलावरों की चंगुल से बचकर अपने घर की ओर भागा था।लेकिन हमलावर उसके दरवाजे पर पहुंच लाठी डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में फरार चल रहे मुख्य हत्यारोपी अनंतराम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading