May 12, 2026

सस्ते चिकन के नाम पर बिक रही थी कौवा बिरयानी, 150 मरे हुए कौवे बरामद

l_chrow-15805508568668535925014028000.jpg


यदि आप सड़क किनारे ठेलों पर सस्ता चिकन खाते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि कई शहरों में चिकन के नाम पर कौवे और कुत्तों का मांस बिक रहा है। ताजा मामला तमिलनाडु के रामेश्वरम से सामने आया है, यहां सड़क किनारे एक ठेले पर जब खाद्य विभाग ने छापा मारा तो अफसर हैरान रह गए। ठेले पर सस्ते में जो चिकन बिक रहा था वह असल में कौवे का मांस था। कौवे का मांस चिकन के नाम पर बेचने के आरोप में पुलिस ने यहां दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 150 मरे हुए कौवे बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, कौवे के नाम पर चिकन बेचने का खुलासा रामेश्वरम के मंदिर आए श्रद्धालुओं के शक पर हुआ।
दरअसल, श्रद्धालु यहां कौवों को रोज दाना डालते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्हें कई कौवे मरे हुए मिल रहे थे। श्रद्धालुओं ने कौवों के मरने की शिकायत पुलिस को की। जब पुलिस ने तहकीकात की तो उन्हें पता लगा कि कुछ लोग जहरीले चावल देकर कौवों का शिकार कर रहे हैं। जब पुलिस ने कौवों का मांस बेच रहे लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम कौवों का शिकार करके छोटे दुकानदारों को बेच रहे थे। दुकानदार कौवों के मांस को चिकन लॉलीपॉप और चिकन बिरयानी कहकर बेच रहे थे जिससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही थी। मालूम हो कि यह पहला मौका नहीं है जब चिकन और मटन के नाम पर कुत्ते-बिल्ली और कौवों का मांस बेचा जा रहा था।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब चिकन और मटन के नाम पर कुत्ते-बिल्ली और कौवों का भी मांस बेचा जा रहा था। इससे पहले मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 2018 में खाद्य विभाग ने छापे मारकर कुत्ते-बिल्ली का मांस बेचने वालों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading