यूपी : जुआरी ने दांव पर पत्नी को लगाया, हारने पर किया ये घिनौना काम

0

लखीमपुरखीरी ! उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र में एक पति अपनी पत्नी को जुएं में हार गया। जीता हुआ युवक महिला पर अपना हक जता रहा है। पति ने भी फरमान सुना दिया कि महिला जीते हुए युवक के पास जाए। महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। मायके वाले महिला को लेकर ससुरालियों के पास गए। मायके वालों के कहने पर पति ने पत्नी को रख लिया। अब पति ने फिर उसे मारपीट कर भगा दिया है। महिला ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है। मोहम्मदी पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
थाना पसगवां के गांव शंकरपुर निवासी एक युवती की शादी मोहम्मदी कोतवाली के गांव कंधरापुर के विपिन के साथ हुई थी। कुछ समय तक पति पत्नी में अच्छी बनी। फिर उनके बीच मनमुटाव हो गया। पति ने अपनी पत्नी को जुएं के दाव पर लगा दिया। जुएं में पति पत्नी को हार गया। पति ने पत्नी से जीते हुए व्यक्ति के साथ जाने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। जीते हुए व्यक्ति ने उसे जबरन पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जिसका महिला ने विरोध किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट गई और अपने मायके पहुंची। महिला ने पिता को घटना की जानकारी दी।पीड़िता का पिता लड़केवालों के यहां गया और बेटी को साथ रखने की बात की। ससुराल वाले महिला को रखने के लिए राजी हो गए। लेकिन मायकेवालों से बाइक की मांग की। मायकेवालों ने बाइक की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। ससुरालियों ने महिला को साथ रख लिया। लेकिन एक माह बाद भी मायकेवाले बाइक नहीं दे पाए। मंगलवार को पति ने मार पीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला इस समय गर्भवती है। उसने तहसील में आकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम स्वाती शुक्ला और सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इंस्पेक्टर संजय त्यागी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News