गोरखपुर ! वेरहम अधेड़ को न आई रहम,मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म,गला दबाकर हत्या

0

गोरखपुर ! गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की सात साल की बच्ची के साथ पड़ोस के गांव के 57 साल के व्यक्ति ने अगवा कर रेप के बाद हत्या कर दी। बच्ची के लापता होने पर जब उसकी तलाश शुरू हुई तब घटना सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह अपने आप पर काबू नहीं कर पाया लिहाजा यह जघन्य वारदात कर बैठा।एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी विनोद राय उर्फ पप्पू राय शुक्रवार की रात में करीब 8.30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। अपने घर के पास सात साल की बच्ची अपनी 12 साल की बड़ी बहन के साथ खेल रही थी। बच्चियों को देखकर विनोद राय के अंदर हबस जागा और उसने पहले बड़ी बहन से कहा कि चलो तुम्हे पापा बुला रहे हैं। बड़ी बहन नहीं गई लेकिन छोटी बहन विनोद की बाइक पर बैठ गई। वह उसे गांव के बाहर स्थित कुटिया के पास ले गया और उसके साथ रेप कर दिया। बच्ची के चीखने पर डर के मारे विनोद ने उसकी हत्या कर दी और घर जाकर सो गया।उधर, बच्ची के न मिलने पर उसके परिवार के लोग परेशान हुए तो बहन ने बताया कि विनोद के साथ बाइक पर गई है। परिवार के लोग विनोद के घर पहुंचे उसने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी और बच्ची भी नहीं मिली जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिकरीगंज थानेदार ने रात में ही अधिकारियों को भी बताया। पूछताछ के बाद विनोद राय टूट गया और उसने गांव के बाहर कुटिया के पास से बच्ची की लाश बरामद कराई। एसएसपी ने बताया कि विनोद ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसके ऊपर हबस हाबी हो गया था जिससे वह बहक गया। अब उसे इस घटना का पछतावा है। एसएसपी ने कहा कि विनोद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठोस साक्ष्य जुटाकर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

तीन बच्चों का पिता है विनोद

मासूम बच्ची की रेप करने वाला विनोद राय खुद दो बच्चियों का पिता है। दोनों बेटियों की उसने शादी कर दी हैं उनके भी बच्चे हैं। एसएसपी ने बताया विनोद राय किसान है। वह तीन बच्चों का पिता है जिनमें दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो गई हैं। विनोद राय का 19 साल एक बेटा है जो अभी पढ़ाई कर रहा है। विनोद की पत्नी अपने बेटे के साथ मुम्बई गई हैं। घर पर विनोद अकेला था। विनोद राय की इस कृत से पूरा इलाका सन्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News