May 14, 2025

शिया बाहुल्य इलाको से बुरी तरह हारेंगे राजनाथ सिंह : जमाल अकबर

picsart_05-06-094622863040461450139.jpg

  • लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में देश की 51 सीटों पर मतदान हुआ
  • करीब 2.47 करोड़ मतदाता हैं 51 सीटों पर, 673 प्रत्याशी हैं मैदान में थे
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जयंत सिन्हा और राठौर के भाग्य का फैसला होगा
  • अमेठी और रायबरेली में राहुल और सोनिया गांधी की भी किस्मत दांव पर

लखनऊ लोकसभा सीट पर मॉक पोल के बाद सुबह सात से मतदान शुरू हो हुआ। बूथों का लंबी कतारें देखी गई। आदर्श बूथों को सजाया गया है। मतदान केन्द्र में सेल्फी प्वाइंट पर वोट करने के बाद मतदाता फोटो ले रहे थे।
पहली बार मतदाता बने युवाओं की संख्या 38 हजार 780 है। सबसे अधिक मतदाता 30 से 39 वर्ष की आयु के बीच हैं जिनकी संख्या 9 लाख 48 हजार 225 है। इसके अलावा 50 हजार 543 वयोवृद्ध मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वही पुराने लखनऊ के मुस्लिम बाहुल्य इलाको में भी वोटिंग में काफी उत्साह देखने को मिला। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमाल अकबर ने बताया की घंटाघर ,शीशमहल ,राईस मंजिल,मुफ्तीगंज,बुनियादबाग,यतीम खाना कश्मीरी गेट जैसे शिया बहुलय इलाको में राजनाथ सिंह को पूरी तरह नकार दिया है और पूरी तरह गठबंधन के प्रत्याशी पूनम सिन्हा को वोट किया।

कई जगह जमाल अकबर की भाजपा कार्यकर्ताओं से नोकझोक भी देखने को मिली ।

जमाल अकबर का कहना है कि चुनाव परिणाम कुछ भी हो पर शिया बहुलय इलाको में राजनाथ की जमानत जप्त होगी।

शाम 6 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?

उत्तर प्रदेश – 53.20%
मध्य प्रदेश – 62.96%
बिहार – 52.86%
प. बंगाल – 74.06%
राजस्थान – 59.32%
झारखंड – 63.72%
जम्मू-कश्मीर – 17.07%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading