स्वस्थ समाज की स्थापना लिये गंदा धंधा बंद करना जरूरी है-संतोष सिंह

आगामी चुनाव के मद्देनजर पटरंगा पुलिस ने गंदे धंधे के विरुद्ध चलाया अभियान।

अवैध शराब बनाने के लिये चिन्हित गांव में पहुंच पुलिस पढ़ा रही नेकी का पाठ।

पटरंगा(अयोध्या) ! आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पटरंगा पुलिस द्वारा अबैध शराब के विरुद्ध एक अभियान शुरू किया गया है।इस अभियान के तहत पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में अबैध शराब बनाने वाले चिन्हित गांवो में जाकर चौपाल लगाकर इस गंदे धंधे को बंद कराने की शपथ दिलाई जा रही है।

शुक्रवार को थाना प्रभारी ने टीम के साथ गंजकरी मखदूमपुर नगरा पासिनपुरवा गांव में लोगों के घरों के आसपास छानबीन कर चौपाल लगाईं।छानबीन के दौरान कई घरों व तालाब के किनारे अलग अलग गड्ढे के अंदर से करीब करीब 70 किलो लहन बरामद किया।थाना प्रभारी ने बताया लहन को नष्ट कर गांव के लोगों को चेतावनी देते हुए गंदा धंधा बंद करने की शपथ दिलाई गयी।इन्होंने कहा इस समय लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो गया।

रंगो का त्यौहार होली प्रेम सदभाव के साथ शान्तिपूर्वक संपन्न हो गया।इसके लिये आप सभी ग्रामवासियों को बधाई।इसी तरह लोकतंत्र के इस महापर्व को भी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में आप सभी लोग सहयोग करे।और इसके लिये इस गंदे धंधे को बंद करना जरूरी है।तभी स्वस्थ समाज व राष्ट्र की स्थापना होगी।टीम में एसआई दिनेश त्रिवेदी राजेश कुमार दीपेंद्र विक्रम सिंह अभिषेक त्रिपाठी कास्टेबल विजय कुमार उमेश कुमार के अलावा दो महिला कांस्टेबल भी सामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News