ये क्या, किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, जानिए फिर क्या हुआ
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2019/03/indian-marriage-1-67-1553944213-376143-khaskhabar-16960463035759489402..jpg?fit=600%2C400&ssl=1)
उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। उत्तरप्रदेश के युवक ने मध्यप्रदेश के भिंड जिले में वहीं की निवासी एक किन्नर से ब्याह रचा लिया। पिछले दो साल से चल रहे इस प्रेम संबंध को लेकर युवक के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी को देखते हुए दोनों ने भिंड जिले की एक अदालत में शुक्रवार को विधिवत शादी कर ली। दोनों ने इसके पहले मेहगांव के एक मंदिर में सात फेरे भी लिए।
सूत्रों के मुताबिक उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के कुठोंद थाने के हदरूक गांव में रहने वाले गोविंद सिंह सेंगर दो साल पहले रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में अनुष्का किन्नर से मिल कर उससे प्रेम करने लगा। अनुष्का कानपुर देहात की रहने वाली है। इस दौरान गोविन्द के इस प्यार की भनक उनके परिजन को लग गई।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)