July 27, 2024

सपा एमएलसी चौ. वीरेन्द्र सिंह बेटे समेत भाजपा में शामिल

0


लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) को जोरदार झटका दिया है। सपा से विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने वीरेंद्र को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में वीरेंद्र का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। श्रेष्ठ भारत, एक भारत, सुरक्षित भारत देखने की चाहत रखने वाले प्रत्येक शुभचिंतक भाजपा की विचारों से जुड़ रहे हैं और मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में पूरी ताकत से लगे हैं। उन्होंने कहा कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद बिना भेदभाव से जनता तक पहुंचाएंगे। विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि बेमेल गठबंधन कभी भी कामयाब नहींं होता। विपक्षी गठबंधन ‘केर-बेर और पानी-तेल मिश्रण जैसा है। भाजपा के कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग मजबूत हैं। कमजोर नहीं हुए हैं। 2०14 में 73 सीटें जीते, 2०17 के विधानसभा चुनाव में 325 सीटें जीते। अब इस लोकसभा चुनाव में उप्र से 74 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाकर विकसित व मजबूत भारत बनाना है। बिना आचार-विचार और नीति का विपक्ष से देश को धकेलने का काम करेगा। उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र सिंह छह बार विधायक, राज्य मंत्री व मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इस मौके पर शामली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य मनीष चौहान व कांधला हरविन्दर चौहान ने भी भाजपा का दामन थामा।

http://www.royalbulletin.com/category/national-news/–168761

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News