अयोध्या :राजरंग 2019 में आप भी पढ़े ‘रामनगरी पर चढ़ रहा सियासत का रंग !
✍?जितेन्द्र तिवारी
अयोध्या ! यूँ तो प्रभु श्री राम की नगरी सियासत का रंग बिखेरती रही है लेकिन इसबार का सियासी रंग कुछ ज्यादा ही चटख नजर आ रहा है। सियासत का श्रंगार ओढ़े कभी फैजाबाद के नाम से जानी जाने वाली लोकसभा सीट पहली बार अयोध्या के नाम से सज रही है। सियासत के हसीन सफर में कई रंगों को समेटे अयोध्या में इसबार भगवा का रंग थोड़ा गाढ़ा होता जा रहा है। 2019 आम चुनाव की जंग से पहले रामनगरी में होर्डिंग की जंग शुरू हो गई है। सत्ता सीन दल से कई ऐसे चेहरे इस नगरी को निहारते होर्डिंगों में नजर आ जाएंगे जो उम्मीदवारी की आस सँजोये है। बता दे देश की हाईप्रोफाइल सीट मानी जाने वाली तत्कालीन फैजाबाद सीट पर भाजपा का कब्जा है। मौजूदा वक्त में सत्तासीन दल से लल्लू सिंह यहां के सांसद है। जो इस बार के भी आम चुनाव में ताल ठोकने को बेकरार है जिसको लेकर उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। तो दूसरी ओर उन्ही के दल के कई ऐसे सिपहसालार है जो प्रबल दावेदारी का दम भर रहे है। जिसके गँवाह होर्डिंगों के सहारे सियासत की सड़क पर निहारते चेहरे है। जिसमे से दो चेहरा दरियाबाद विधानसभा से भी खुल के सामने आ रहा है। पहला अंगद सिंह जो पिछले कई महीनों से होर्डिंग की चकाचौंध के साथ अयोध्या लोकसभा क्षेत्र की गलियों की धूल भी फांक रहे है। चर्चा है कि समर्पित कार्यकर्ता के रूप में दम भर रहे अंगद यहां से उम्मीदवारी के लिए पूरी मजबूती के साथ पैर जमाये हुए है। इन दिनों दूसरे ताजातरीन चेहरे के रूप में यहीं के एक नगर पंचायत के चेयरमैन का चेहरा भी होर्डिंग वार में खूब चर्चा बटोर रहा है यानी सियासत के रंग को समझे तो कहीं न कहीं टिकैतनगर पंचायत के चेयरमैन जगदीश गुप्ता की नजर 54 लोकसभा पर जा टिकी है जिसकी चर्चा भी गर्म है। तीसरे प्रबल दावेदार के तौर पर उम्मीदवारी की आस लिए रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव भी होर्डिंग से निहार रहे है। कई बार से विधायक रहे रामचन्द्र की निगाहें रामनगरी पर मजबूती से जा टिकी जो किसी से छुपा नही है।इसके अलावा यहां से यूपी0 के फायरब्रांड नेता विनय कटियार का भी नाम चर्चा में है।यानी जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी वैसे ही होर्डिंग की जंग बढ़ती जाएगी। होर्डिंग्स के सहारे जिन सियासी नजरो से 54 लोकसभा की सड़कों को पाटा जा रहा उसका रंग तो समान है लेकिन चेहरे भिन्न। तो किस चेहरे पर लगेगी मुहर कौन रहेगा बेअसर। खुलेगी हर रंग की परत पढ़ते रहिये kkc(खबरों की चौपाल) पर राजरंग 2019।
“जयहिंद!”