Skip to content
October 12, 2026
KKC News Network

KKC News Network

Primary Menu KKC News Network

KKC News Network

  • प्रमुख ख़बरें
  • जिला
    • अमेठी
    • अम्बेडकर नगर
    • उन्नाव
    • कानपुर
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • प्रतापगढ़
    • प्रयागराज
    • वाराणसी
    • सुल्तानपुर
    • हरदोई
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
  • आसपास
  • अन्य
    • फ़ोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
  • प्रमुख ख़बरें

पुलवामा हमले पर सर्वदलीय बैठक, सरकार और जवानों के साथ खड़ा विपक्ष

February 16, 2019
mmmm2-69-1550287886-369070-khaskhabar7689050329133562138.jpg
Post Views: 904

दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी देने के लिए सर्वदलीय बैठक संसद भवन में शुरू हो गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस घटना के बारे में सभी पार्टियों को जानकारी देने के लिए यह बैठक बुलाई गई है ताकि पूरा देश इस मुद्दे पर एक स्वर में बात कर सके।

बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय एवं डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना के संजय राउत, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के जितेंद्र रेड्डी, भाकपा के डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला और लोजपा के रामविलास पासवान समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

राजनाथ सिंह हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कश्मीर में मौजूद थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दलों को पुलवामा में हुए हमले और सरकार ने अब तक इस संबंध में क्या-क्या कदम उठाएं हैं इस बारे में सूचित किया जाएगा। अकाली दल के नरेश गुजराल, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा एवं राजद के जय प्रकाश नायाराण यादव भी इस बैठक में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने का फैसला किया गया था।

इससे पहले कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक में शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले के बाद पैदा हुए हालात पर चर्चा की गई। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद तथा पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

वैसे, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में दो टूक कहा कि इस मामले पर पार्टी सरकार और अपने जवानों के साथ खड़ी है। गांधी ने कहा, ‘‘यह बहुत भयावह त्रासदी है। आतंकवाद का मकसद हमारे देश को तोड़ना और बांटना है लेकिन मैं यह साफ कहना चाहता हूं कि इस देश को कोई भी शक्ति तोड़ नहीं सकती, बांट नहीं सकती।

KKC News Desk

Related

Post navigation

Previous: पुलवामा हमला: शहीद श्याम बाबू का पार्थिव शव लेकर स्मृति ईरानी पहुंची कानपुर, नम हुई आंखे
Next: POK का भारत में करो विलय : बाबा रामदेव

More Stories

'आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया', सेवा ज्योति कार्यक्रम में बोले PM मोदी; कहा- 'हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा'
  • प्रमुख ख़बरें

‘आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया’, सेवा ज्योति कार्यक्रम में बोले PM मोदी; कहा- ‘हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा’

October 7, 2026
तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दूर जा गिरे स्कूटी सवार, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने
  • प्रमुख ख़बरें

तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दूर जा गिरे स्कूटी सवार, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

October 7, 2026
यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेती की मशीनरी पर मिलेगी भारी सब्सिडी; सरकार का बड़ा ऐलान
  • प्रमुख ख़बरें

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेती की मशीनरी पर मिलेगी भारी सब्सिडी; सरकार का बड़ा ऐलान

October 7, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अयोध्या – आस्था का केंद्र बना झारखण्डेश्वर मंदिर

https://www.youtube.com/watch?v=DyJPBYbnzhQ

Most Viewed Posts

  • भारत के मुसलमान को कोई माई का लाल छू भी नहीं सकता है :राजनाथ सिंह (37,626)
  • दलित बच्ची से गैंगरेप और मर्डर के आरोपियों का पुलिस ने किया एंकाउंटर, मो. ईसारूद्दीन समेत 3 गिरफ्तार (28,782)
  • यूपी: दारोगा की बेटी से चार युवकों ने किया गैंगरेप, थाने के सामने फेंककर भागे आरोपी, हालत नाजुक (26,557)
  • भाजपा को अगले चुनाव में इंसान नहीं गौ माता ही वोट देंगी:पंखुरी पाठक (20,123)
  • सपा नेता की अधिकारियों को नसीहत, ऐसा न हो कि कल को सरकार बदलने पर रोने को आंसू भी न मिले (14,821)

खबरो की चौपाल

खबरो की चौपाल

Number Of Visitor

2063468

Follow Us on

  • Facebook
  • YouTube
  • X

You may have missed

FB_IMG_1791735567167
  • अयोध्या

मिल्कीपुर 2027: पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में कही बड़ी बात

October 11, 2026
'आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया', सेवा ज्योति कार्यक्रम में बोले PM मोदी; कहा- 'हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा'
  • प्रमुख ख़बरें

‘आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया’, सेवा ज्योति कार्यक्रम में बोले PM मोदी; कहा- ‘हर संकट मेरे धैर्य की परीक्षा’

October 7, 2026
तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दूर जा गिरे स्कूटी सवार, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने
  • प्रमुख ख़बरें

तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दूर जा गिरे स्कूटी सवार, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

October 7, 2026
यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेती की मशीनरी पर मिलेगी भारी सब्सिडी; सरकार का बड़ा ऐलान
  • प्रमुख ख़बरें

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेती की मशीनरी पर मिलेगी भारी सब्सिडी; सरकार का बड़ा ऐलान

October 7, 2026
IMG-20261006-WA0102
  • अयोध्या
  • बाराबंकी

रुदौली में विसर्जन यात्राओं को लेकर प्रशासन सतर्क, घाट से हाईवे तक सुरक्षा का खाका तैयार

October 7, 2026
Copyright KKC News © All rights reserved. | CoverNews by AF themes.

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Loading Comments...