कांग्रेस का रोड-शो देख सपा बसपा ने दिया 15 सीटों का ऑफर, गठबंधन में मिला बुलावा

0

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां सभी राजनीतिक दलों ने शुरु कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महासचिव पद पर प्रियंका गांधी को नियुक्त कर यूपी का सियासी सीन बदल दिया है। SP और BSP अपने महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने का ऑफर दिया है।

ये भी पढ़ें : जहरीली शराब कांड : CM योगी दें इस्तीफा

मिली जानकारी के मुताबिक, सपा-बसपा गठबंधन ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 15 सीटों का ऑफर दे दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अब सीटों की डिमांड बढ़ा दी है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कम से कम 25 सीट चाहती है।

ये भी पढ़ें : LIVE लखनऊ : राहुल-प्रियंका रथ पर हुए सवार, शुरू हुई चुनावी यात्रा

आपको बता दें कि पिछले महीने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन का ऐलान किया था। दोनो पार्टियां सूबे की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी और अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला भी किया गया था। वहीं, दो सीटें गठबंधन की अन्य पार्टियों के लिए छोड़ने का फैसला किया था। गठबंधन के एक महीने गुजर जाने के बाद सपा-बसपा ने लोकसभा किन सीटों पर लड़ेगी अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री मानी जा रही है। प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस प्रियंका गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अवतार के रूप में पेश कर रही है। इससे साफ जाहिर है कि सूबे की सियासी लड़ाई त्रिकोणीय हो जाएगी।

सपा-बसपा गठबंधन कर जिस वोटबैंक को अपनी मजबूती मानकर चल रही हैं, उसी में प्रियंका सेंध लगाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस ने जिस तरह से मुस्लिम वोटबैंक, ब्राह्मण और दलित मतों को लेकर अपने पाले में लाने की कवायद शुरू की है, इससे सपा-बसपा गठबंधन के जीत के मंसूबों पर पानी फिर सकता हैं। यही वजह है कि कांग्रेस को गठबंधन में शामिल करने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News