अयोध्या : श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रुदौली की 137वें रामलीला महोत्सव का समापन
प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा’ के मंचन से भक्तिमय हुआ माहौल,परशुराम का अभिनय करने वाले आकाश शर्मा को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार।
फोटो : राज्याभिषेक के बाद रामदरबार में मौजूद समिति पदाधिकारी व कार्यकर्ता

रुदौली(अयोध्या) ! नगर स्थित ख्वाजाहाल की ऐतिहासिक रामलीला में प्रभु श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक के साथ 137वें श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो गया। बारह दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन ‘प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा’ की पारंपरिक चौपाई के साथ राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। श्रीरामलीला समिति की ओर से स्वर्गीय रमेश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार आकाश शर्मा को प्रदान किया गया। उन्होंने परशुराम की भूमिका में अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।समिति अध्यक्ष लक्ष्मीपति अग्रवाल, निर्देशक कमलेश मिश्रा और सह-निर्देशक मृदुल मनोहर अग्रवाल की मौजूदगी में समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर आलोक गर्ग, राजेश बंसल, अनुराग अग्रवाल, आशीष शर्मा, पुनीत कसौंधन, अभिषेक मिश्रा, हनुमान मिश्रा, रमेश गुप्ता, शिवप्रकाश कसौंधन, रामकिशोर, बृजकिशोर कसौंधन, मुदित अग्रवाल, सौभित अग्रवाल, यश बंसल और ऋषि बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

