UP TGT भर्ती का विज्ञापन जारी, 17,735 पदों का ऐलान, यहां जानें आवेदन करने और परीक्षा की तारीख
<span class="img-name">सांकेतिक फोटो। </span> <span class="img-source">Image Source : PEXELS/ANI </span>
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में शिक्षक के पद पर बंपर भर्ती निकाली गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। खास बात ये है कि यूपी TGT के लिए ये भर्ती 17,735 पदों पर निकाली गई है। आइए जानते हैं कि क्या है इस परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख।
आवेदन कब से, परीक्षा का क्या है डेट?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर तय की गई है। वहीं, यूपी टीजीटी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है। आयोग ने आगे ये भी जानकारी दी है कि TGT भर्ती से जुड़ा विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर मौजूद है, जिसे अभ्यर्थी देख एवं पढ़ सकते हैं।
UP TGT भर्ती का नोटिफिकेश।
आयोग ने OTR प्रक्रिया को पूरा करने को कहा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया है- “विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की गयी है। इसलिए OTR प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थी प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT) हेतु आवेदन करें।” आयोग ने आगे ये भी कहा है कि निर्धारित योग्यता को पूरा करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन को सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सितंबर महीने में 15012 पदों पर सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक की भर्ती निकाली थी।

