अयोध्या : रूदौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो से रास्ता खोलने की मांग
रेल जन संवाद में ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं का उठा मुद्दा,पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई व इलेक्ट्रॉनिक समय सारणी दुरुस्त कराने की मांग।

अयोध्या ! रुदौली रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल जन संवाद में नागरिकों ने प्लेटफार्म नंबर दो से नगर की ओर जाने वाला बंद रास्ता खोलने और विभिन्न ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग उठाई।लोगों ने पेयजल, शौचालय, साफ- सफाई, कोच डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक समय सारणी की व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को मांगपत्र सौंपे।
भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053/19054) का ठहराव देने तथा अनवरगंज इंटरसिटी, लखनऊ- वाराणसी और वाराणसी-बालामऊ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वापसी की ट्रेन संख्या 14650 का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है।नफीस अहमद खान ने अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस अप- डाउन (14205/14206) का ठहराव देने और कोलकाता -जम्मूतवी एक्सप्रेस की समय व्यवस्था में सुधार की मांग की।कप्तान सिंह व मोहम्मद आलम ने भी यात्री सुविधाओं का मुद्दा उठाया।

