August 3, 2026

रुदौली, अयोध्या : गलत ऑपरेशन से युवक की मौत के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260802-WA0055

रुदौली पुलिस ने हयातनगर में कनाती मस्जिद के पास से दबोचा।पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 105 में दर्ज किया था मुकदमा।

अयोध्या ! गलत ऑपरेशन करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को रुदौली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हयातनगर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र माताफेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कनाती मस्जिद हयातनगर के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली रुदौली में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गलत ऑपरेशन करने के संबंध में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, शुजागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल रवि चौधरी शामिल रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading