July 31, 2026

बाराबंकी : हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तीसरी मंजिल से गिरे मरीज की मौत

IMG-20260731-WA0061

टीबी एवं चेस्ट वार्ड में भर्ती था 40 वर्षीय मरीज, तड़के हुई घटना; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच।

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफेदाबाद के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) में शुक्रवार तड़के इलाज के लिए भर्ती एक मरीज की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बसौगापुर निवासी राम सुमन (40) के रूप में हुई है। वह 27 जुलाई से अस्पताल के टीबी एवं चेस्ट वार्ड में भर्ती होकर उपचार करा रहा था। शुक्रवार तड़के करीब 4:49 बजे वह वार्ड की तीसरी मंजिल की रेलिंग पार कर नीचे गिर गया। अस्पताल कर्मियों ने तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना के समय उसकी पत्नी सरिता और साले राम प्रसाद अस्पताल में मौजूद थे। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों ने बताया कि राम सुमन की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव की बात भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading