July 10, 2026

रामसनेही क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौ..त, बारिश के बीच हुआ दर्दनाक हादसा

IMG-20260710-WA0042

घर के बाहर काम करते समय विद्युत केबल में उतरे करंट ने ली जान।सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम।

बाराबंकी ! रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान करंट लगने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घर के बाहर काम कर रहे किशोर की विद्युत केबल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, पूरे अहिरन मजरे सकौली गांव निवासी शिवांश यादव (14) पुत्र धारानाथ यादव शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर के बाहर काम कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत केबल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। घटना के समय क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे केबल में करंट उतर आने की आशंका जताई जा रही है।हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल शिवांश को बचाने का प्रयास किया और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता धारानाथ यादव ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर काम कर रहा था, तभी अचानक विद्युत केबल में करंट आ गया। वहीं, चचेरे भाई चंद्रशेखर यादव के अनुसार बारिश के कारण केबल में करंट उतर आया था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के अधीक्षक डा0 रमेश चंद्र ने बताया कि किशोर को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था।कोतवाली प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।मासूम बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे अहिरन मजरे सकौली गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading