May 17, 2026

सड़क व करंट हादसे में तीन लोगों की असमय मौत, रुश्दी मियां ने बांटा दुखी परिवारों का दर्द

IMG-20260517-WA0032.jpg

पोस्टमार्टम से आर्थिक सहायता तक हर कदम पर दिखी संवेदनशीलता,सपा के पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने कहा कि जनता का दुःख ही मेरा दुःख है।

रुदौली(अयोध्या) ! मवई क्षेत्र में हुए दो अलग – अलग दर्दनाक हादसों ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।सड़क दुर्घटना और करंट लगने की घटनाओं में तीन लोगों की असमय मौत हो गई। हादसों के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दु:ख की घड़ी में सपा के पूर्व मंत्री व रुदौली के पूर्व विधायक सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े नजर आए।

बताते चले कि पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली के पास बाइक सवार दो साढ़ू,कटघरा निवासी राम प्रकाश रावत एवं अघावननगर निवासी श्रीचंद रावत अपनी ससुराल पुराय गांव जा रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर, चैनपुरवा गांव में मजदूरी कर रहे युवक जुबेर अहमद की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।तीनों मौतों की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।इसी बीच पूर्व मंत्री रुश्दी मियां तत्काल पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे।उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान की। रुश्दी मियां ने कहा कि “ऐसे हादसे केवल एक परिवार को नहीं,बल्कि पूरे समाज को झकझोर देते हैं। दुख की इस घड़ी में हम हर संभव सहायता के लिए परिवारों के साथ खड़े हैं।

रुश्दी मियां ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे हादसे गंभीर चिंता का विषय हैं और जागरूकता के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।घटना के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।लोगों ने रुश्दी मियां की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े दिखाई देते हैं।इस दौरान विनोद कुमार लोधी, अमरचंद यादव, संजय रावत, पूर्व अध्यक्ष गुल्लू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विद्याचल सिंह, सुरेश रावत, विशाल रावत, सुरजीत चौहान, साजिद राईन, इकबाल उस्मानी, अमरेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading