May 10, 2026

जन शिकायतों में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन मिल्कीपुर एसडीएम, बीएसए समेत 23 अधिकारियों का मई माह का वेतन रोका

file_00000000e4bc7209920ef36d851a5537.png

फोटो-एआई

अयोध्या : डीएम शशांक त्रिपाठी ने जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा में गंभीर खामियां पाए जाने पर डीएम ने 23 अधिकारियों का मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा अप्रैल 2026 में निस्तारित शिकायतों की समीक्षा की गई, जिसमें सामने आया कि कई विभागों में शिकायतों के निस्तारण के बावजूद आवेदक पूरी तरह असंतुष्ट रहे। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने का प्रतिशत भी 90 फीसदी से कम पाया गया। इसे प्रशासनिक कार्यशैली में गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम ने कड़ा रुख अपनाया।कार्रवाई की जद में आने वाले अधिकारियों में मिल्कीपुर एसडीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खनन निरीक्षक अयोध्या, संपत्ति प्रबंधक आवास एवं विकास परिषद, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग, प्रधानाचार्य प्राविधिक शिक्षा, एडीओ पंचायत अमानीगंज, सीडीपीओ तारून, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा, बीडीओ मया बाजार, एडीओ पंचायत मवई, तहसीलदार बीकापुर, दुग्ध विकास विभाग प्रबंधक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी अमानीगंज एवं सोहावल, बीडीओ सोहावल, बीडीओ पूराबाजार, बीईओ बीकापुर तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी पूराबाजार शामिल हैं।डीएम शशांक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक हलकों में डीएम की इस कार्रवाई को बड़ी अनुशासनात्मक पहल माना जा रहा है।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading