September 18, 2026

गणेश उत्सव : बदलेपुर में दो साल से सज रहा गणपति दरबार, श्रद्धालुओं में उत्साह

IMG-20260918-WA0041

गणेश चतुर्थी पूजा समिति बदलेपुर की ओर से आयोजित हो रहा धार्मिक कार्यक्रम, ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर सहयोग।

बाबाबाजार(अयोध्या) । श्री गणेश चतुर्थी पूजा समिति बदलेपुर की ओर से ग्राम पंचायत गणेशपुर के बदले पुर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी से शुरू हुए इस आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूजा स्थल पर धार्मिक वातावरण बना हुआ है और ग्रामीण भी बढ़-चढ़कर आयोजन में सहभागिता कर रहे हैं।

कोटेदार ने फीता काटकर किया शुभारंभ

आयोजन के प्रथम दिन ग्राम पंचायत गणेशपुर के कोटेदार प्रताप बहादुर सिंह ने फीता काटकर गणेश पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

दूसरे दिन पहुंचे क्षेत्रीय विधायक

पूजा आयोजन के दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। विधायक के पहुंचने पर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने धार्मिक आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं।

तीसरे दिन जियाउल हक ने किया पूजन

इसी क्रम में तीसरे दिन ग्राम पंचायत गणेशपुर के पूर्व प्रधान के पुत्र जियाउल हक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके पहुंचने पर मौजूद समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

लगातार दूसरे वर्ष हो रहा आयोजन।

समिति के सदस्यों के अनुसार गणेश पूजा का यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम सभा के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता से पूजा कार्यक्रम में उत्साह बना हुआ है। समिति का कहना है कि धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।आयोजन को सफल बनाने में देवानंद शुक्ला (पत्रकार)संजय मिश्र, अजय मिश्र, शिवाकांत पाठक, अरुण मिश्र, शिव मूरत साहू, अनुभव, अभय, अगम, कृष्णा सहित समिति के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों का विशेष सहयोग है। समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading