September 24, 2026

घर में सड़ता रहा मां का शव, बेटा 3 दिन तक वहीं करता रहा आना-जाना; बेटी पहुंची तो खुला खौफनाक राज

घर में सड़ता रहा मां का शव, बेटा 3 दिन तक वहीं करता रहा आना-जाना; बेटी पहुंची तो खुला खौफनाक राज

<span class="img-name">मृतका और आरोपी बेटे की फाइल फोटो। </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER INPUT </span>

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 34 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी और फिर शव को घर के एक कमरे में छोड़कर कई दिनों तक उसी घर में रहता रहा। बेटी जब घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का कुंदा भी बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत काशिदा न्यू कॉलोनी की है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय उमा गोस्वामी के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र गोवर्धन गोस्वामी (34 वर्ष) के साथ काशिदा स्थित घर में रहती थीं। बताया जाता है कि गोवर्धन का स्वभाव काफी गुस्सैल था और वह अक्सर अपनी मां के साथ विवाद करता था।

लकड़ी के कुंदे से मां के सिर पर किया वार

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर की सुबह घर में मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर गोवर्धन ने लकड़ी के कुंदे से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में छोड़ दिया और कमरे को बंद कर दिया।


Image Source : REPORTER INPUTपुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्गंध से हुआ मर्डर का खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 से 21 सितंबर के बीच पड़ोसियों को घर से कोई गतिविधि नजर नहीं आई। संदेह होने पर उन्होंने मृतका की बड़ी बेटी को सूचना दी। 21 सितंबर की रात बेटी और अन्य परिजन घर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खुलवाया गया तो घर के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। एक कमरे में उमा गोस्वामी का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला।

घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में फोर्थ ग्रेड की स्टाफ थीं मृतका

पुलिस ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो ये चौंकाने वाला था। मृतका का छोटा बेटा गोवर्धन उसके साथ रहता था, जबकि बड़ा बेटा गिरधारी दुमका गांव में। गोवर्धन गोस्वामी 3 दिन तक मां उमा गोस्वामी के शव के साथ ही रहा। इस दौरान वो काफी सामान्य तरीके से घर से बाहर आना जाना करता रहा। इस दौरान 54 साल की उमा गोस्वामी की लाश घर में ही पड़ी रही। उमा गोस्वामी घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में फोर्थ ग्रेड की स्टाफ थीं।

पुलिस की कार्रवाई

मृतका की बेटी प्रमिला सिंह की शिकायत पर घाटशिला थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का कुंदा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर प्रेम कुमार निषाद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।इससे एक दिन पहले जमशेदपुर जिले से भी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां लव मैरिज के 3 महीने बाद रोज-रोज की लड़ाई के बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading