September 23, 2026

दहल गई दिल्ली! 2 अलग-अलग इलाकों में रेप और गैंगरेप की वारदात, पुलिस ने शुरू किया एक्शन

दहल गई दिल्ली! 2 अलग-अलग इलाकों में रेप और गैंगरेप की वारदात, पुलिस ने शुरू किया एक्शन

<span class="img-name">सांकेतिक फोटो। </span> <span class="img-source">Image Source : ANI </span>

देश की राजधानी दिल्ली दुष्कर्म की वारदातों से दहल उठी है। दिल्ली में एक के बाद एक अलग-अलग इलाकों से दो रेप और गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं जिसने मानवता को शर्मसार कर के रख दिया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करोलबाग में देशबंधु गुप्ता रोड थाना इलाके में एक 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक पार्क में भी एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुआ है। अब पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में बच्ची से रेप

दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। ये वारदात दिल्ली के करोल बाग में देशबंधु गुप्ता रोड थाना इलाके में हुई है। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ चल रही है। इस बीच वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया है जिसके बाद पोक्सो एक्ट और BNS की दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे कुछ स्थानीय लोग 6 साल की बच्ची और उसके परिजनों के साथ शिदीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे थे। ये लोग अपने साथ आरोपी को भी पकड़कर लाए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 34 साल के अंकित के तौर पर हुई है जो दिल्ली के किशनगंज का रहने वाला है। अंकित पीड़ित परिवार को अच्छे सा जानता था। मासूम के पिता के मुताबिक उन्हें शाम सात बजे फोन पर इस दुष्कर्म की जानकारी मिली वो जब तक घर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए किशनगंज इलाके में पकड़ा गया था जिसके बाद लोग उसे पकड़कर स्थानीय पुलिस चौकी के पास ले गए। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सदर बाजार में एक बच्ची को दुकान में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था

कालकाजी के पास पार्क में नाबालिग से गैंगरेप

दूसरी ओर दिल्ली के कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया है कि वह अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। यहां पूजा करने का बाद वह शाम करीब 7.30 बजे आस्था कुंज पार्क में चले गए। इसी दौरान वहां 25-30 साल की उम्र के तीन लोग आए और उन्होंने खुद को पुलिस वाला बताया और युवक-युवती क धमकी दी। इनमें से एक शख्स ने युवती के दोस्त को पकड़ लिया और इसके बाद तीनों ने ही युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास कथित गैंग-रेप के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना से जुड़े एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान आसिफ नाम के शख्स के तौर पर की गई है। दिल्ली पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है। वहीं, बाकी आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading