बाबा बाजार क्षेत्र में बारातियों के दो गुटों में मारपीट, नकदी व आभूषण छीनने का आरोप
पुरानी रंजिश में द्वारचार के दौरान हुआ बवाल, वाहन में तोड़फोड़ ,दो लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

मवई, अयोध्या। मवई के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान बारातियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान वाहन में तोड़फोड़ किए जाने के साथ ही नकदी और आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम किश्ती नगर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी निवासी संतोष गुप्ता पुत्र रामनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बुआ के नाती ललित गुप्ता की शादी में शामिल होने बहांपुर गांव आए थे। बारात बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव गई थी।पीड़ित के मुताबिक द्वारचार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। वाहन में चालक शाहिद अली, दूल्हे के पिता संतोष सिंह तथा बहनोई संजय गुप्ता बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम अल्पी पुरवा थाना सुबेहा निवासी गोलू गुप्ता, विक्रांत, अजय गुप्ता, ग्राम बदलेपुर निवासी सनी गुप्ता तथा ग्राम सुनबा निवासी संदीप गुप्ता अपने चार अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मारपीट में वाहन में बैठे दो रिश्तेदार घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों के साथ आए विक्की नामक युवक ने गर्दन पर चाकू रख दिया और वाहन में रखा उनकी पत्नी का पर्स उठा ले गया। पर्स में करीब 40 हजार रुपये नकद तथा आभूषण रखे होने की बात कही गई है।
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की

