अयोध्या : गणतंत्र दिवस पर ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय में किया झंडा रोहण

कई वर्षों के सतत संघर्ष से अमर बलिदानियों ने ब्रिटिश साम्राज्य का किया अन्त: राजीव तिवारी

मवई(अयोध्या) ! विकास खण्ड मवई कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी तथा खण्ड विकास अधिकारी रशेष कुमार गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया। ध्वजा रोहण के पश्चात राष्ट्रगान किया गया।राष्ट्रगान के उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राजीव तिवारी ने कहा कि राष्ट्र आज आजादी का 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

कई वर्षों के सतत संघर्ष और देश के अमर बलिदानियों और क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सामराज्य का अन्त किया।खण्ड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आजादी की लड़ाई मे सभी धर्म व वर्ग के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के महा आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा त्याग व बलिदान के बल पर देश के अमर सपूतों ने विदेशी शासकों को भारत छोड़ने को विवश कर दिया।

बी डी ओ ने कहा कि अंग्रेजों के बनाये कानून को समाप्त कर देश में लोक तान्त्रिक व्यव्स्था एवं धर्म निरपेक्ष संविधान बनाने के लिये संविधान सभा का गठन किया।जिसमे सभी सम्प्रदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व देकर भारतीय संविधान का निर्माण किया।

उन्होने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार नागरिकों के कल्याण के लिये अनेकों विकास योजनायें एवं कार्यक्रम ब्लाक के माध्यम से संचालित कर रही है।

हम सब की जिम्मेदारी है कि इनका कार्यान्वयन निष्ठा पूर्वक पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग व समन्वय बना कर सरकार के उददेश्य को सफल बनायें।इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत रवींद्र कुमार वर्मा,ए डी ओ आई एस बी श्रीकांत कृष्ण,ए डी ओ आई एस बी विजय गौतम,ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश वर्मा,ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार,ग्राम विकास अधिकारी राजन कुमार,ग्राम पंचायत अधिकारी करुणा शंकर ब्लाक कोआरिडनेटर सोशल आडिट खालिद खां,अन्जनी यादव,राम सूरत,रवींद्र दुबे,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्बास अंसारी,एहसाम अली खां,सरफराज खां आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News