December 17, 2025

अयोध्या : ट्राला से टकराया ट्रेलर चालक फंसा केबिन मे आधे घंटे तक आवागमन रहा बाधित

IMG-20230101-WA0206.jpg

सोहावल(अयोध्या) ! रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर स्थित दिगम्बरपुर गांव के सामने खडे ट्राले में बहादुरगंढ से सिलीगुडी जा रहे ट्रेलर पीछे से घुस गया।हादसे के बाद लखनऊ – अयोध्या राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा।घटना की सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी रविश कुमार यादव ने स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस कर्मियो के साथ ट्रेलर के चालक शाहिल पुत्र राजेश केबिन से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाते हुए दोनो वाहनो को हटवाकरकर आवागमन शुरू करवाया।इस बाबत मे चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्राला आलू लादकर गोरखपुर जाते हुए खराब हो गया।बहादुरगढ से सिलीगुडी जा रहा तीव्र गति के कारण अनियंत्रित हो पीछे से टकरा गया। घायल ट्रेलर के चालक शाहिल को केबिन से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाते हुए दोनों वाहनो को कब्जे मे ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading