पटरंगा(अयोध्या) : लापता युवती का शव गन्ने के खेत से बरामद
मिर्गी की बीमारी से ग्रसित थी युवती,झाड़ फूंक के दौरान शुक्रवार की शाम हुई लापता
पटरंगा थाना क्षेत्र के गेरौडा गाँव में हुई सनसनीखेज वारदात

पटरंगा(अयोध्या) ! पटरंगा थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व लापता युवती का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस काफी देर तक पूँछताक्ष किया।फिर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के लोनियन पुरवा मजरे गेरौंडा गाँव निवासी पीताम्बर धीमान की 20 वर्षीय पुत्री नीलू धीमान शुक्रवार की देर शाम लापता हुई।युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मिर्गी की बीमारी थी।जिसके चलते आए दिन उसे झटके आया करता था।जिसका झाड़ फूंक द्वारा इलाज गाँव का ही एक व्यक्ति किया जाता था।पीड़ित पिता पीताम्बर ने बताया कि शुक्रवार की शाम को रामचन्द्र उर्फ गद्दर पहले तो नीलू को झटके का इंजेक्शन लगाया और दवा खिलाया।तत्पश्चात उसे बताया कि गांव के बाहर एक लसोड़ा का पेड़ लगा हुआ है।उसी की सात बार चक्कर लगाने के बाद पेड़ से लिपट जाना।परिजनों का आरोप है कि रामचंद्र ने इस दौरान कोई भी व्यक्ति युवती के साथ न रहने की हिदायत दी थी।शाम होते ही लड़की की माँ वहां पर अपनी बेटी को लेकर गई और वह पेड़ से दूर खड़ी हो गई।नीलू को पेड़ की लगाने भेज दी।काफी देर तक जब युवती नही लौटी तो उसने आवाज लगाई।थोड़ी देर बाद जब पेड़ के पास जाकर देखा तो कोई नही मिला।वह भाग कर रामचंद्र के घर गई तो वहां पर वह भी कोई नही मिला।तो उसने घर के अन्य सदस्य के साथ उसकी खोजबीन शुरू की।लेकिन देर रात तक युवती का पता नहीं चल सका।शनिवार की सुबह जब फिर खोजने के लिए परिजन निकले तो गेरौंडा व सरांय अहमद गाँव के बीच रामसुमिरन डाकिया के गन्ने के खेत के बाहर नीलू के कुछ कपड़े पड़े मिले।तो सभी खेत के अंदर जाकर खोजबीन की।थोड़ी देर बाद खेत के अंदर युवती का शव पड़ा देखा गया।लड़की के भाई ने घटना की सूचना पटरंगा पुलिस को दिया।मौके पर पहुंचे पटरंगा एसओ विवेक सिंह अपनी टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

शव की स्थिति देख ग्रामीण जता रहे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।
ग्रामीणों व परिजनों की माने तो जिस हाल में शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है।और खेत के बाहर युवती के कुछ कपड़े पड़े थे।उससे लोगों को आशंका है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ फिर गला कसकर हत्या कर दी गई।फिर हाल इस मामले पर पुलिस अभी चुप है।पुलिस का कहना है।कि जब तक पोस्मार्टम रिपोर्ट नही आ जाती।उससे पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
शव के पास दबी घांस बयां कर रही संघर्ष की दास्तां
गन्ने के खेत में जिस स्थान पर युवती नीलू का शव पड़ा था।वहां पर लगी घास दबी व रगड़ी हुई थी।युवती के कान से खून भी निकल रहा था।साथ ही उसके माथे पर खून का तिलक भी लगा था।शव के गले पर भी एक निशान था।घटना स्थल पर मौजूद लोग आशंका ब्यक्त कर रहे थे कि रस्सी से कसकर इसकी हत्या की गई हैं।इतना ही नही लोग दबी कुचली घांस की ओर भी इंगित करते हुए कहा कि मौत से पहले युवती ने खूब संघर्ष किया।फिरहाल इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।साथ ही परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों ने दी नामजद तहरीर मुकदमा दर्ज
घटना के बाद शव को पुलिस ने पोस्मार्टम भेज दिया।तत्पश्चात मृतिका के परिजनों की ओर से एक नामजद तहरीर दी गई है।एसओ विवेक सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।एसओ ने अभी नामजद आरोपी के नाम का खुलासा नही किया है।इन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही घटना का खुलासा करेंगे।
एसपी ग्रामीण व विधायक ने लिया घटना स्थल का जायजा
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर व क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव गेरौंडा गांव पहुंचे।और घटनास्थल पर पहुंच परिजनों से बातचीत की।दोनों ने एसओ पटरंगा विवेक सिंह को विधिक कार्यवाही के साथ शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।इसके अलावा कांग्रेसी नेता दयानंद शुक्ल भी मौके पर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।समाजसेवी विनोद सिंह व सपा नेता मो0 अली ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।

