July 3, 2025

हरदोई:भारत यात्रा का शाहाबाद में किया गया जोरदार स्वागत

img-20210314-wa00518510162148470352322.jpg

यूपी हरदोई से विपिन मिश्रा की रिपोर्ट

भेदभाव की बात नहीं,यात्रा हिंदुस्तान की अन्न से अंत्योदय की सिद्धार्थ

भारत यात्रा का शाहाबाद में किया गया जोरदार स्वागत

विनोबा सेवा आश्रम,भारत विकास परिषद एवं नव जीवन ज्योति के तत्वावधान में संचालित भारत यात्रा के शाहाबाद मुख्यालय पर पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

अल्हापुर में रमाकांत मौर्य के आवासीय परिसर में भारत यात्रा के नेतृत्वकर्ता सिद्धार्थ सेवार्थ ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत यात्रा का उद्देश्य जात पात मुक्त भारत का निर्माण है।एक मुट्ठी अनाज का दान,हमारे निराश्रित, बेसहारा लोगों के लिए एक वरदान है।उनका कहना था कि इस संग्रह हुए अनाज जो भोजन बनेगा,वह बिना भेद भाव के एक साथ एक पंक्ति में बैठकर खिलाया जाएगा।जिससे लोगों में भारतीय होने का गौरव विकसित होगा।क्योंकि अन्न का कोई वर्ण नहीं होता।इसलिए हमें व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों के अनुसार भेदभाव करना चाहिए ना कि जात पात के अनुसार।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अंबरीश कुमार सक्सेना ने कहा कि हम अपने घरों में रोजाना एक अलग डिब्बे में एक मुट्ठी अनाज का संग्रह कर,एक अंतराल के किसी न किसी गरीब परिवार की अन्न सेवा कर पुण्य अर्जित करें।
भारत यात्रा के साथ आए अभ्यगतों का आभार व्यक्त करते हुए डॉ मुरारी लाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्म से लोगों ने वर्ण बदले।जातिवाद हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।
इस अवसर पर
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अंबरीश कुमार सक्सेना, सचिव बसंत गुप्ता,कोषाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख प्र नवनीत गुप्ता,रमाकांत मौर्य ने सिद्धार्थ व मोहित भैया का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर बाजपेई,कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद श्रीवास्तव,चित्रगुप्त धाम के अनुराग श्रीवास्तव,सौरभ मिश्र,धर्मवीर यादव,प्रधान श्री कृष्ण यादव,बृज किशोर, अमन,रोहित गुप्ता,योगेंद्र यादव,सभासदविनोदराठौर,सत्येन्द्र,विजय प्रकाश, आदि ने ईश्वरीय स्मृति का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की।इस भारत यात्रा में हिमांशु,अभिषेक,राहुल,विमलेश गाजीपुर से निरंतर सम्मिलित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading