August 23, 2026

अयोध्या:श्री राम गोपाल चावल उधोग एव गोपाल राइस मिल ने वितरण किया कम्बल

img-20210202-wa00131228395496476254972.jpg

*श्री राम गोपाल चावल उधोग एव गोपाल राइस मिल ने वितरण किया कम्बल*

रूदौली विधानसभा क्षेत्र में लगातार चल रहा है कम्बल वितरण कार्यक्रम।मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के श्री राम गोपाल चावल उधोग एव गोपाल राइस मिल के द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक व सार्वजनिक उपक्रम एव निगम संयुक्त समिति विधानसभा उत्तर प्रदेश के सभापति रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए जरुतमन्दों को ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीब व असहाय लोगो को कम्बल वितरण किये।साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यादव ने इस सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्से लेने वाले श्री राम गोपाल चावल उधोग एव गोपाल राइस मिल को धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दिया।साथ ही कहा कि यह कम्बल हर उन लोगो को जीवन दायिनी के रूप में साबित होगा जिनके पास ठंड से बचने के लिए और दूसरा कोई रास्ता नही है।इस मौके पर शिव कुमार कसौधन, श्याम बाबू गुप्ता,भाजपा युवा नेता सचिन कसौधन,राजेश गुप्ता,मास्टर अरविंद,विधायक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह,आशीष शर्मा,कुलदीप सोनकर,राजकुमार कसौधन,शिवराम यज्ञसैनी ,पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन,सोमनाथ गुप्ता,प्रांजल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading