April 15, 2026

अयोध्या : मवई के संडवा गांव में फंदे पर लटका मिला महिला का शव,पति हिरासत में

IMG-20201110-WA0107.jpg

हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा मामला।

मृतका के पिता ने लगाया हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप

फारेंसिक टीम ने शुरू की जांच, सीओ ने भी मौके का लिया जायजा

मवई (अयोध्या) ! मवई थाना क्षेत्र के संडवा गांव में 35 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार यादव ने इंस्पेक्टर रामकिशन राना के साथ मौका-ए-वारदात का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने जांच शुरू की है।
पकड़िया गांव निवासी राजकरन यादव ने अपनी बेटी गीता यादव की शादी करीब 18 साल पहले संडवा गांव के वेद प्रकाश के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों में अनबन हो गया। इसके चलते करीब 15 साल तक गीता मायके में ही रही। इस बीच साल भर पहले सामाजिक सुलह-समझौते के बाद गीता फिर यहां ससुराल आई। इसके बावजूद दोनों में खटपट लगा रहा। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मायके वालों को ग्राम प्रधान ने फोन पर घटना की सूचना दी। मायके वाले जब यहां पहुंचे इससे पहले पति थाने से जाकर वापस लौट आया। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पति व उनके मौसेरे भाई अमृतलाल, बलवंत, दुष्यंत और मौसी सावित्री पत्नी रामपाल ने हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया। उधर पुलिस ने शव को तब तक फंदे से नीचे नहीं उतारा, जब तक फारेंसिक टीम नहीं पहुंची। उधर सीओ डा. धर्मेंद्र कुमार यादव ने थाना प्रभारी रामकिशन राना व हल्का दरोगा रामनरेश रावत मय कांस्टेबल नरेंद्र कुमार आदि के साथ मौके का जायजा लिया। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading