August 13, 2026

अमानीगंज: दीवार गिरने से महिला व उसके दो मासूम बच्चे घायल

images - 2020-07-07t2012253979092554700211197..jpg

demo pic

*अमानीगंज: दीवार गिरने से महिला व उसके दो मासूम बच्चे घायल*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*अनिल कुमार पाण्डेय*
*संवाददाता*

*मिल्कीपुर अयोध्या*
============== दो दिनों से रुक रुक कर हो रही तेज मूसलाधार बारिश से मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है।
*मंगलवार को भोर में करीब चार बजे खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली मजरे आनंदपुर में देवी प्रसाद की कच्ची दीवार भरभराकर कर गिर गई जिसके मलबे में देवी प्रसाद की पत्नी व उनके दो मासूम बच्चे दब गये। ग्रामीणों ने आवाज सुनकर मलबे से घायलों को बाहर निकाला।108 एम्बुलेस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डासा भिजवाया जहाँ पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।*
*देवी प्रसाद की पत्नी बसंता (35) व बेटा अंशू (5) बेटी शिवांशी (4) घर के ओसारे में सोये हुए थे कि मंगलवार भोर में चार बजे अचानक ही कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में तीनो दब गये चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और तीनो घायलो को मलबे से बाहर निकाला। तीनों का जिला चिकित्सालय अयोध्या में उपचार चल रहा है तीनों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। क्षेत्रीय लेखपाल मुकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading