अयोध्या:रेलवे ट्रैक पर मिला शव

*रेलवे ट्रैक पर मिला शव*
*अनिल कुमार पाण्डेय*
*अयोध्या संवाददाता*
अयोध्या।रुदौली।
रुदौली कोतवाली अंतर्गत मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला ज्ञात हो कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कीमैन विनोद कुमार अपनी ड्यूटी निभा रहे थे कि देखा की एक युवक। का शव 144नं गेट के अंतर्गत पड़ा है जिसकी सूचना आरपीएफ रुदौली पुलिस को दिया मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान मोहम्मद शमीम ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद मुबीन उम्र लगभग 19वर्ष निवासी ग्राम सभा खोदायपुर थाना दरियाबाद जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। रुदौली कोतवाली में तैनात एसआई हरिकेश यादव ने बताया कि शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे कार्यवाही की जायेगी।

