July 16, 2026

अयोध्या: बच्चा बोला साहब, सड़क बनवा दें, घर जाना होता है मुश्किल

fb_img_15941087640494993764190353432246.jpg

साहब, सड़क बनवा दें, घर जाना मुश्किल
अयोध्या, कलेक्ट्रेट में सीआरओ पुरुषोत्तम दास के कक्ष में एक नौ वर्ष का बालक सूरज तिवारी आता है। उस बालक को देख सीआरओ ने पूछा कैसे आए। बताया घर जाने की सड़क पर पानी है। घर जाना बहुत मुश्किल होता है। उसे बनवा दें।
ब्लॉक व तहसील को बताया, किसी ने नहीं सुना।
डीएम साहब बैठे नहीं हैं। आपके पास आए हैं। पूरा बाजार ब्लाॅक का बहोरनपुर गांव बताया। गांव जाने के लिए राम वन गमन मार्ग पर अटरावां के आगे एक नहर की पुलिया से रास्ता है। साथ में उसके पिता लक्ष्मण प्रसाद तिवारी भी रहे। बालक की बात सुन सीआरओ ने एसडीएम सदर से मौके की रिपोर्ट मांगा।
फोटो- बालक सूरज तिवारी से सड़क के बारे में सुनते मुख्य राजस्व अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading