अयोध्या : कृष्णावती रामनरेश डिग्री कालेज में मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने पुष्प चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

राम नरेश कृष्णावती महाविद्यालय पूरे मुरली पटरंगा में मनाई गयी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
मवई(अयोध्या) ! भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने माल्यापर्ण कर दी श्रद्धांजलि।विधानसभा क्षेत्र के राम नरेश कृष्णावती महाविद्यालय पूरे मुरली पटरंगा में मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगवाई भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्प चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि।भाजपा विधायक ने श्याम प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने या उस पर बहस की शुरुआत सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।मां भारती के सच्चे सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 में कोलकाता में हुआ था।श्री यादव ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पर नमन करता हूं।और ऐसे देशभक्त थे जिन्होंने भारत के विकास के लिए अनुकरणीय योगदान दिया। उन्होंने भारत की एकता के लिए साहसपूर्ण प्रयास किए।और आज भी उनके विचार और आदर्श देश भर में लाखों लोगों को ताकत देते हैं।मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति पर पुष्प चढ़ाकर मनाई जयंती।श्री तिवारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक की जयंती पर विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण।प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के रूप में देश को एक ऐसा दूरदर्शी नेता मिला जिसने भारत की समस्याओं के मूल कारणों व स्थायी समाधानों पर जोर दिया और उनके लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया।सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित जन संघ और आज की भाजपा डॉ. मुखर्जी की ही दूरदर्शिता का परिणाम है।इस मौके पर,सुनील मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू संतोष मिश्रा,राजकिशोर सिंह, शांति रावत,विजय मिश्रा,निर्मल शर्मा,तेजचन्द्र वर्मा आदि लोग मौजुद रहे।

