अयोध्या: रूदौली के कई वार्डो में जलभराव ,कुम्भकर्णी नींद में रूदौली नगरपालिका
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/06/fb_img_15931573883706013879864226119065.jpg?fit=488%2C1040&ssl=1)
जल भराव से राह निकलना दुश्वार
नगर से लेकर गांवों तक जलप्लावन, जिम्मेदार बने मौन
रुदौली (अयोध्या) : नगर से लेकर गांव तक जलप्लावन की समस्या से लोग परेशान है। राह निकलना दुश्वार हो गया है। नगर के अकबरगंज, पूरे खान, कायस्थाना, कोठी, पूरे मलिक, सहित दर्जनों मोहल्ले में जलभराव है। ग्राम पंचायत खैरी में बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। तहसील, ब्लॉक व नगर पालिका मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत खैरनपुर का बुरा हाल है। यहां पैदल निकलना दुश्वार है। मवई के रामपुर जनक, नेवरा, पचलो आदि ग्राम पंचायत में जल भराव की समस्या से ग्रामीण त्रस्त है। नालियों की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा है। एसडीएम बिपिन सिंह ने बताया कि नगर पालिका व ब्लॉक के अफसरों को सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देशित किया गया है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)